शिक्षिका की बेरहमी से हत्या: पूर्व प्रेमी ने तलवार से वारकर ली जान, सनसनीखेज वारदात CCTV में रिकॉर्ड
बांसवाड़ा/कलिंजरा। बांसवाड़ा-दाहोद मार्ग पर कलिंजरा कस्बे के बस स्टैंड पर मंगलवार को स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका पर उसके पूर्व प्रेमी ने तलवार से हमला कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े महज 20 सेकंड में हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एक मर्तबा पहले भी वह हमले की नाकाम कोशिश कर चुका था।
पुलिस के अनुसार वारदात सुबह करीब 10:30 बजे हुई। आरोपी घाटोल क्षेत्र के ठीकरिया चंद्रावत निवासी महिपाल भगोरा कार लेकर आया। फाटक खोलते ही हाथ में तलवार लेकर उतरा और एक दुकान के बाहर बैठ बस का इंतजार कर रही लीला (36) पुत्री लक्ष्मणलाल ताबियार की ओर दौड़ा और उस पर पूरी ताकत से वार कर दिया। एक के बाद एक उसने तीन वार किए, जिससे लीला के पेट, सीने और बाएं हाथ पर गहरे जख्म हो गए। आरोपी केवल 20 सेकंड में वारदात कर भाग निकला। लोग देखते ही रह गए।
अस्पताल ले गए… तब तक टूट चुका था दम
कलिंजरा थाने की टीम और बागीदौरा डीएसपी संदीपसिंह घटनास्थल पहुंचे और लहूलुहान पड़ी अध्यापिका को बांसवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सेकेंड ग्रेड टीचर के पीछे पड़ा था आरोपी
अरथूना थानान्तर्गत जौलाना पंचायत के तरीयापाड़ा गांव की लीला सज्जनगढ़ ब्लॉक के राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल छीयाखूंटा में संस्कृत की सेकेंड ग्रेड टीचर थी। उसके छोटे भाई श्रवण ताबियार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि एकतरफा प्यार के चलते घाटोल क्षेत्र के ठीकरिया चंद्रावत निवासी महिपाल भगोरा उसकी बहन लीला के पीछे पड़ा था।
पहले भी कर चुका हमला
इससे पहले महिपाल ने कसारवाड़ी थाना क्षेत्र में भी लीला पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। जमानत पर रिहा होने के बाद उसने लीला को फोन पर जान से मारने की धमकियां भी दी।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक