बोले बरसाती पानी से नहीं होती शुगर : ओसिया विधायक
जयपुर। राजस्थान में नेताओं के बयानों की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है। विधानसभा में हिडन कैमरे को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान सुर्खियों में रहे ही थे कि अब ओसिया से बीजेपी विधायक भैराराम सियोल का बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, एक निजी कार्यक्रम में विधायक सियोल नहर और बरसाती पानी को लेकर बोलते-बोलते इसके फायदे गिनाने लगे। उन्होंने कहा— “मैं अपने घर पर खाना बनाने और पीने के लिए बरसाती पानी का इस्तेमाल करता हूं। इससे न तो शुगर होती है, न हड्डियों की बीमारी, शरीर पूरी तरह स्वस्थ रहता है।”
यही नहीं, सियोल ने दावा किया कि बरसाती पानी पीने से बच्चों की बीमारियां कम हो जाएंगी और दिमाग भी दुरुस्त रहेगा। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि “विधायक जी तो पूरे डॉक्टर बन गए।”
भैराराम सियोल का राजनीतिक सफर भी रोचक रहा है। वे 2013 में पहली बार विधायक चुने गए थे। 2018 में कांग्रेस प्रत्याशी दिव्या मदेरणा ने उन्हें हराया, लेकिन 2023 में सियोल ने फिर से चुनाव जीतकर विधानसभा में वापसी की। सियोल और मदेरणा के बीच अक्सर बयानबाजी भी चर्चा में रहती है।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा