मजाक या शरारत? बोरे में लाश की खबर से पुलिस हलकान, जांच में सामने आई सच्चाई!
राजस्थान के सीकर जिले में एक शव के मिलने से सनसनी मच गई. सीकर के पलसाना इलाके के खंडेला रोड पर रुपाणा धाम आईटीआई के पास एक प्लास्टिक के बोरे में शव के मिलने की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं शव मिलने की खबर फैलते ही आस-पास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए. पुलिस ने जांच करते हुए बोरे को खोला.
बोरे को खोलने पर उसमें से कुत्ते का शव निकला, तब कहीं पुलिस ने राहत की सांस ली. ये घटना शुक्रवार दोपहर की है. शुक्रवार दोपहर को पुलिस को किसी ने रोड के किनारे पड़े प्लास्टिक के बोरे से बदबू आने और उसमें शव होने की आशंका की सूचना दी. ये सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोहनलाल के नेतृत्व में रानोली पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और बोरे की जांच शुरू की.
ये किसी शरारती तत्व का काम
मौके पर भारी संंख्या में लोग जमा हो गए. माहौल में तनाव व्याप्त हो गया, लेकिन जब प्लास्टिक के बोरे को खोला गया तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई. बोरे के भीतर इंसानी शव नहीं, बल्कि मरे हुए कुत्ते का शव था. हालांकि पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी है. पुलिस मान रही है कि ये किसी शरारती तत्व का काम है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
सोशल मीडिया पर भी पोस्ट और स्टेटस वायरल
इस संबंध में पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि कट्टे में कुत्ते का शव डालने की हरकत क्यों और किसने की. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बड़ी तादाद में आवारा कुत्ते हैं. ऐसे में हो सकता है कि किसी से शरारत या अन्य वजहों से इस तरह की हरकत की हो. इतना ही नहीं जैसी ही शव के मिलने की खबर फैली सोशल मीडिया पर भी पोस्ट और स्टेटस वायरल हो गए.
पुलिस ने कहा है कि उसकी ऊर्जा और संसाधन बर्बाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसी हरकत करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
पिकअप का टायर फटा, अनियंत्रित होकर पलटा वाहन; दो की जान गई
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
काफिले की गाड़ियों की टक्कर से अफरातफरी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क