Mohammed Siraj ने बिजनेस की दुनिया में रखा कदम
नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा है। सिराज ने जायके की दुनिया में अपना पहला कदम रखा और हैदराबाद में जोहार्फा नाम रेस्टोरेंट खोला।
जोहार्फा में विभिन्न प्रकार की डिश मिलेगी, जिसमें मुघलई के मसाले, पार्सी और अरबी डिश व चीनी जायका शामिल है। मोहम्मद सिराज ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'जोहार्फा मेरे दिल के बेहद करीब है। हैदराबाद ने मुझे अपनी पहचान दी और यह रेस्टोरेंट एक जरिया है, जहां मैं स्थान को कुछ वापस कर सकूं। यहां लोग एकजुट होकर खाना खाएंगे और उन फ्लेवर का आनंद उठाएंगे, जहां घर जैसा महसूस होगा।'
मोहम्मद सिराज के होटल में अनुभवी शेफ की टीम मौजूद है। सिराज ने कहा कि जोहार्फा का ध्यान पारंपरिक कुकिंग तकनीक के साथ ताजा और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री देने पर है। इस रेस्टोरेंट के साथ ही सिराज उन एथलीट्स की लीग का हिस्सा बने, जिन्होंने खेल के अलावा बिजनेस की दुनिया में कदम रखा।
सिराज से पहले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली भी रेस्टोरेंट चलाने में अपने हाथ आजमा चुके हैं। विराट कोहली का भी दिल्ली में रेस्टोरेंट हैं।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक