घर पर बनाएं बिना अंडे वाले सॉफ्ट बनाना पैनकेक्स, बच्चों का नया फेवरिट!
नई दिल्ली। क्या आप हर सुबह एक ही तरह के नाश्ते से ऊब चुके हैं? क्या आपके बच्चे सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट करने में नखरे दिखाते हैं? अगर हां, तो यह सही वक्त है जब आप उनके लिए टेस्टी पैनकेक तैयार कर सकते हैं, वो भी बिना अंडे के (Banana Pancakes Without Eggs)। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो मिनटों में तैयार हो जाएगी और इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को आपकी कुकिंग का दीवाना बना देगा। आइए जानते हैं।
बनाना पैनकेक बनाने के लिए सामग्री
- 2 पके हुए केले
- 1 कप मैदा (या आटा)
- 1 चम्मच चीनी (आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
- 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1 कप दूध
- एक चुटकी नमक
- थोड़ा-सा तेल या मक्खन
बनाना पैनकेक बनाने की विधि
- सबसे पहले, एक कटोरी में दोनों पके हुए केले को अच्छी तरह से मसल लें, ताकि कोई गांठ न रह जाए।
- अब इसमें मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- धीरे-धीरे दूध डालते हुए मिश्रण को फेंटें। ध्यान रखें कि घोल न तो बहुत गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला।
- अब एक नॉन-स्टिक पैन को गर्म करें और उस पर थोड़ा-सा तेल या मक्खन डालें।
- तैयार घोल से एक चमचा भरकर पैनकेक बनाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक कि सतह पर बुलबुले न दिखने लगें।
- अब इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक पकाएं।
- बस आपके टेस्टी और फ्लफी Banana Pancakes तैयार हैं। इन्हें शहद, मेपल सिरप या फ्रेश फ्रूट्स के साथ गरमागरम परोसें। यकीन मानिए, ये इतने स्वादिष्ट होते हैं कि सिर्फ बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़े भी इन्हें खाकर खुश हो जाएंगे।

कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव