"एडिलेड में भारतीय छात्र पर नस्लभेदी हमला, अस्पताल में भर्ती"
एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में एक भारतीय छात्र पर शनिवार को बेरहमी से हमला किया गया। चरणप्रीत सिंह अपनी पत्नी के साथ कार से शहर के लाइट शो देखने निकला था। इसी दौरान किंटोर एवेन्यू के पास रात 9 बजे कार पार्किंग को लेकर उसकी स्थानीय लोगों से बहस हो गई। लडक़ों ने चरणप्रीत को नस्लीय गालियां दी और उनपर हिंसक हमला किया। चरणप्रीत ने मीडिया को बताया कि उन्होंने मुझे कहा, इंडियन भाग जा और फिर मुझे लात- घूंसों से मारना शुरू कर दिया। मैंने जवाब देने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मुझे तब तक मारा जब तक मैं बेहोश नहीं हो गया। चरणप्रीत ने कहा कि जब ऐसी घटनाएं होती हैं, तो वापस अपने देश लौट जाने का मन करता है। आप अपने शरीर में कुछ भी बदल सकते हैं, लेकिन रंग नहीं बदल सकते। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल