राजस्थान में भाजपा की तिरंगा यात्रा का आगाज़ आज, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित
Tiranga Yatra: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित तिरंगा यात्रा राजस्थान में गुरुवार को निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा अभियान के प्रदेश समन्वयक भूपेंद्र सैनी ने बताया कि राजधानी जयपुर के अल्बर्ट हॉल से शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ उपस्थित रहेंगे।
पूरे राज्य में निकलेगी यात्रा
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के शौर्य और पराक्रम के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह है। आमजन के इस उत्साह और जोश को देखते हुए भाजपा की ओर से पूरे राज्य में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। सैनी ने बताया कि शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अगुवाई में होने वाली इस तिरंगा यात्रा में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकी और पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने वाले कुशल नेतृत्वकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सेना के प्रति आभार जताया जाएगा।
सुबह 10 बजे शुरुआत
तिरंगा यात्रा अभियान के जयपुर संभाग समन्वयक एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा सुबह 10 बजे अल्बर्ट हॉल से शुरू होगी और बड़ी चौपड़ तक जाएगी। यात्रा न्यू गेट, बापू बाजार, सांगानेरी गेट होते हुए चौपड़ पर संपन्न होगी। वहां भारतीय सेना के पराक्रम, वीरता और शौर्य को सलाम करते हुए देश की सुरक्षा के लिए जवानों का आभार व्यक्त किया जाएगा। तिरंगा यात्रा में सभी राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान